Buxwah

बुंदेली कलाकारों के लिए समर्पित छठवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

 बीती रात खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की बुंदेली कलाकारों के लिए समर्पित रहे छठवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत दूसरी शाम जहां अंतरराष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव के इस मंच से मुंबईया कलाकारों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन किए तो वही स्थानीय कलाकार महिमा दीप पटेल ने अपने बेहतरीन गीतों से लोगों का दिल जीता , आज के कार्यक्रम में टीवी कलाकार समीर धर्माधिकारी दिलीप आर्य का सम्मान किया गया इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव के ग्रंथ रामायण का विमोचन किया गया , मंच पर गिरजा पाटकर और ख्याली जी का अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने सम्मान किया ।                          

इस आयोजन में लाफ्टर शो के विजेता ख्याली जी ने अपने चुटकुले और लतीफों से खूब हंसाया, साथ ही फिल्मी दुनिया  के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रदान कर उपस्थित जनों को तालियां बजाने के लिए मजबूर किया ।            

वही गुनौर ना एवं महाराजपुर से आए कलाकारों के द्वारा सामयिक विषयों पर गाय गए बुंदेली गीत व नृत्य प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा, आज के कार्यक्रम में बुंदेली रेप गीतों का भी प्रदर्शन हुआ ।                                         



राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ